युवराज सिंह को मुंबई इंडियंस ने खरीदा
रिपोर्टर : युवराज सिंह मेवाड़ा
युवराज सिंह ने अभी कुछ समय पहले कहा था की वो अपने देश को 2019 दिलाकर ही क्रिकेट से सन्यास लेने की सोचेंगे और युवराज सिंह इस बात पर तरह से काम कर रहे है और उसी की वजह से जयपुर में हुई IPL नीलामी में में बिके. एक समय अपनी शानदार बल्लेबाजी के कारण फ्रेंचाइजियों की सूची में ऊपर रहने वाले युवराज सिंह नीलामी के पहले दौर में नहीं बिक सके, लेकिन दूसरे दौर में मुंबई इंडियंस ने उन्हें संजीवनी देते हुए उनके बेस प्राइज एक करोड़ में ही खरीद लिया. एक करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में उतरे युवराज पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले थे, लेकिन फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया था.पर अब इससे लगने लगा है की युवराज सिंह के लिए धीरे धीरे 2019 वर्ल्डकप के लिए वापस रास्ता बन रहा है |
युवराज सिंह ने उनके फिटनेस के उपर सवाल उठाने वाले लोगो को कड़ा जवाब दिया है की जब लगन हो तो फिर कोई खिलाडी को आप नेशनल टीम में खेलने से आप यह कर की युवराज सिंह फिट नहीं है इसलिए टीम में नहीं सेलेक्ट हुए अब जब अगला खिलाडी इतने लगन से मेहनत कर रहा है तो हमें उनको सपोर्ट करना व उनका हौसला बढ़ाना चाहिये की आप जरूर 2019 का वर्ल्डकप खेलेंगे |
