अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री व सचिन पायलट ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री व  सचिन पायलट ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली 


रिपोर्टर : युवराज सिंह मेवाड़ा 

      कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने सोमवार को राजस्थान के 22वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल कल्याण सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। इसी के साथ वह राज्य के तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सचिन शपथ के दौरान लाल पगड़ी बांधे हुए थे। इस समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मौजूद रहे। भाजपा की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शपथ समारोह में शामिल हुईं।

67 साल की उम्र में तीसरी बार मुख्यमंत्री बने गहलोत : अशोक गहलोत इससे पहले 1998 में मुख्यमंत्री बने थे। तब उनकी उम्र 47 थी। फिर इसके बाद 2008 में सत्ता की कमान मिली। तब वे 57 साल के थे। 

कौन-कौन पहुंचा
कांग्रेस : नवजोत सिंह सिद्धू, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कुमारी शैलजा, मल्लिकार्जुन खड़गे और जतिन प्रसाद।
  • एनसीपी : शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल।
  • तेदेपा : चंद्रबाबू नायडू।
  • जेडीएस: एचडी देवेगौड़ा और एचडी कुमार स्वामी। 
  • हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा: जीतन राम मांझी।
  • नेशनल कॉन्फ्रेंस: फारुक अब्दुल्ला।
  • झामुमो : हेमंत सोरेन।
  • आरजेडी: तेजस्वी यादव।
  • लोजद : शरद यादव।
  • डीएमके : स्टालिन और कनिमोझी और टीआर बालू।

SHARE THIS

Author:

My Self Yuvraj Singh Mewara From Jaipur , Rajasthan , India , This time i can complete my studies and after I can do World Level Business

I Am Anupam Srivastava is the owner of Gabbusona.com and writes on various topics like Online Earning, SEO, Blogging,letest technology etc. He has worked on many blogs and also works as an web designing. Apart from blogging he is also pursuing a degree in Computer Science Engineering
Previous Post
Next Post