निजी अस्पतालों के स्टाफ नर्स के न्यूनतम वेतनमान निर्धारण के लिए कानून बनाने की मांग
रिपोर्टर : युवराज सिंह मेवाड़ा
> नर्सिंग छात्र संगठन ने प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सोपा ज्ञापन
> दिल्ली में संसद घेराव की दी चेतावनी
नर्सिंग छात्र संगठन ने जयपुर के जिला उपाध्यक्ष अक्षय शर्मा के नेतृत्व में जयपुर कलेक्टर श्री जगरूप सिंह यादव जी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार पुरे देश के प्राइवेट अस्पतालों में कार्यरत स्टाफ नर्सो के न्यूनतम वेतनमान ( काम से काम 20 हज़ार ) निर्धारण व सुविधाओं के लिए आगामी शीतकालीन संसद सत्र में कानून बनाने की मांग की गयी है | संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सवार जोशी ने बताया की पुरे देश के प्राइवेट अस्पतालों में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ के साथ साथ राजस्थान के नर्सिंग स्टाफ को भी इसका लाभ मिले | संगठन ने चेतावनी दी है की अगर आदेशों को लागु नहीं किया गया तो संगठन के द्वारा दिल्ली में संसद घेराव किया जायेगा | ज्ञापन देने में कमल मीणा(जिला उपाध्यक्ष ) , सूरज भान सिंह (जिला महासचिव) , रजनीश शर्मा (जिला सचिव), महेंद्र सैनी (लिबर्टी कॉलेज अध्यक्ष ), सुभम शर्मा (खोज) ,राजेश शर्मा, आनंद सिंह नरुका आदि पदाधिकारी मौजूद थे |

