राजस्थान चुनाव 2018 में 80% वोटिंग होने की सम्भावना
रिपोर्टर : युवराज सिंह मेवाड़ा
राजस्थान चुनाव में चुनाव आयोग और राज्य सरकार लोगो से मतदान करने के लिए जागरूकता अभियान बहुत जोरशोर से चलाया गया और पुरे राजस्थान में इलेक्शन कमिशन के तरफ से वोटिंग को इस बार बढ़ाकर 75 % का लक्ष्य रखा है | पर इस बार राजस्थान की जनता पिछले चुनाव से जायदा जागरूक लग रही है |
वैसे तो राजस्थान में कभी भी 70 % से ऊपर वोटिंग नहीं गयी है पर इस बार राजस्थान की जनता को इलेक्शन कमिशन और राज्य सरकार ने जनता को जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है
पहले की वोटिंग परसेंटेज
2018 चुनाव प्रचार के तरीको से लगता है की इस बार राजस्थान में 80% से ऊपर वोटिंग हो सकती है
1. इस बार चुनाव आयोग की टीम हर गली गली में जाकर मतदान की तारिक और वोट कैसे डालते है उसकी जानकरी दे रहे है
2. राजस्थान सरकार द्वारा और इलेक्शन कमिशन दवारा भीड़ भाड़ वाले सेक्टरों में बोर्ड और होल्डिंग लगाकर मतदान के लिया जागरूकता अभियान चलाया गया |
3. जयपुर नगर निगम ने जनता को मतदान के लिए जागरूक करने का नया तरीका ढूंढ निकाला और जयपुर नगर निगम इसी प्रकार हर कचरा गाड़ी के साथ इसी प्रकार चुनाव का प्रचार कर रहा है |
4. इस बार चुनाव आयोग ने जो इस साल 18 साल से ऊपर के युवाओं को वोट डालने के बारे में बताने के लिए बहुत से कॉलेजो में जाकर इस बात की फोटोज के जरिया बताया की वो किस प्रकार सफलता पूर्वक अपना वोट दे सकते है | और नए युवाओ को वोटिंग को वोटिंग करने की कस्मे भी खिलाई |



