बीजेपी ने घोषणा पत्र के रूप में संकल्प पत्र जारी किया
रिपोर्टर : युवराज सिंह मेवाड़ा
आज बीजेपी ने राजस्थान में अपने घोषणा पत्र के रूप में संकल्प पत्र जारी किया गया इस मौक़े सेंट्रल मिनिस्टर प्रकाश जावेड़कर व अरुण जैटली और राजस्थान की मुख्यमंत्री ने जारी किया | इस बार बीजेपी में अपने घोषणा पत्र में कुछ नई घोषणा की तो कुछ पुराणी योजनओं को और बेहतर बनाने के लिए उनको को और मजबूती दी है |
नई घोषणाये कुछ इस प्रकार :
नई घोषणाये कुछ इस प्रकार :
1. जो भी युवा 21 साल का है और उसने अगर ग्रेजुएशन कर रखी है और वो बेरोजगार है तो उसे 5 हज़ार रुपए भते के रूप में दिए जायेंगे |
2. 50 लाख सरकारी नौकरी दी जाएगी |
3. किसनो को उनकी फसल का डेढ़ गुना जायदा भाव मिलेगा |
4. हर साल अलग से 30 हज़ार सरकारी नौकरी के साथ 50 लाख युवाओ को प्राइवेट और सरकार की तरफ से प्राइवेट कमपनीज़ में जॉब कार्य दिलाएँगे |
5. सेना भर्ती शिविरों की नियत तिथि से 3 महीने पहले युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिये प्रत्येक उप-खण्ड पर प्रशिक्षण केंद्र खोले जायेंगे।
6. सभी जिलों को राजस्थान मेगा हाईवे से 4 लेन में जोड़ा जायेगा |
7. सभी यूनिवर्सल हेल्थ इंश्योरेंश को भामाशा से जोड़ा जायेगा
8. हर जिले में योग भवन बनाया जायेगा |
9. कृषि केन्द्रित 250 करोड़ रुपए का ग्रामीण स्टार्ट-अप फंड स्थापित किया जायेगा।
पिछले कार्य कल में चल रही सभी योजनाये चलती रहेगी और आखिर में राजस्थान की मुख्यमंत्री जी ने कहा की राजस्थान में जो बीजेपी ने पिछला मेनिफेस्टो दिया था उसका 81 % कार्य बीजेपी ने पुरे किये है और कुछ है जो अभी चल रहे है और ओ बहुत जल्द पुरे होंगे |

sabh cheez sahi h nice minisfesto by bratiya janta party
Reply