नर्सिंग छात्र संगठन ने भूख हड़ताल व विधानसभा घेराव की दी चेतावनी

नर्सिंग छात्र संगठन ने भूख हड़ताल व विधानसभा घेराव की दी चेतावनी

नर्सिंग छात्र संगठन ने भूख हड़ताल व विधानसभा घेराव की दी चेतावनी 


रिपोर्टर : युवराज सिंह मेवाड़ा 

नर्सिंग छात्र संगठन के  प्रदेश अध्यक्ष  सावर जोशी ने  बताया कि  राजस्थान के समस्त  विधायक महोदय को  नर्सेज की  विभिन्न मांगों को लेकर  ज्ञापन सौंपा जा रहे है  इसी क्रम में  जिला अध्यक्ष कमल मीणा  के नेतृत्व में जयपुर विधायक अशोक लाहोटी  ज्ञापन सौंपा गया  ज्ञापन में मांग की है पुरानी सरकारों द्वारा नर्सिंग स्टाफ के लिए निकाली गई (2006 से 2018)समस्त पूरानी भर्तियों को पूरा किया जाए व कम से कम 20 हजार अतिरिक्त भर्तियाँ निकालकर लिखित परीक्षा के माध्यम से जल्द से जल्द भरी जाए। )मा. सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार व केंद्र सरकार के निर्देशानुसार प्राइवेट अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ का वेतनमान कम से कम 20000 रुपए प्रतिमाह होना चाहिए लेकिन राजस्थान राज्य में प्राइवेट हॉस्पिटल में नर्सेज का वेतनमान 5 से 7000 के प्रतिमा दिया जा रहा है जैसे उनका मानसिक और आर्थिक शोषण हो रहा है इसलिए इन आदेशों को राजस्थान राज्य में जल्द से जल्द लागू किया जाए नर्सिंग स्टाफ  अपना डिप्लोमा  व डिग्री प्राप्त करने के लिए  4 से 5 साल  मेडिकल की स्टडी करता है  और लाखों रुपए खर्च करता है  लेकिन  अधिकार के नाम पर  उनके पास कुछ नहीं है व राजस्थान के हर जिले व हर गांव में नीम हकीम झोलाछाप डॉक्टर  से आए दिन जनहानी होती है इन सभी को देखते हुए नर्सेज को दवाई लिखने व रखने का अधिकार दिया जाए। राजस्थान  के प्राइवेट अस्पतालों में ऐसे लोग नसेँज का कार्य कर रहे है जिनके पास ना ही कोई डिग्री है और ना ही कोई डिप्लोमा है ऐसे फर्जी नर्सिंग स्टाफ को बाहर निकाला जाए।
नर्सेज की विभिन्न मांगों का जल्द से जल्द सरकार के द्वारा निराकरण नहीं किया जाता है तो आगामी दिनों में नर्सिंग छात्र संगठन के द्वारा विधानसभा का घेराव व जयपुर में भूख हड़ताल जैसे कदम उठाए जा सकते हैं ज्ञापन में लोकेश कुमार बडोलिया, अंकुश बोयल, अजयपाल, नरेश भाटी, बलवन्त गुर्जर, शंकर लाल सौराण, केदार लाल सैनी, अंकित गढवाल, राकेश गुर्जर, अनिल जाखर, अजय, पवन आदि छात्र मौजूद थे
नर्सिंग छात्र संगठन के द्वारा आज RNC रजिस्ट्रार को दिया ज्ञापन

नर्सिंग छात्र संगठन के द्वारा आज RNC रजिस्ट्रार को दिया ज्ञापन

नर्सिंग छात्र संगठन के द्वारा आज RNC रजिस्ट्रार को दिया ज्ञापन


रिपोर्टर : युवराज सिंह मेवाड़ा 

नर्सिंग छात्र संगठन के द्वारा RNC के रजिस्ट्रार को ज्ञापन दे कर नर्सिंग छात्रों की समस्याओं के बारे में अवगत कराया साथ ही जयपुर जिला अध्यक्ष कमल मीणा ने बताया कि GNM 1st year, 2nd year ओर 3rd year के एग्जाम लगे हुए बहुत समय हो गया हैं लेकिन अभी तक रिजल्ट जारी नही किया गया हैं मीणा ने RNC को चेतावनी भी दी हैं कि अगर जल्दी से जल्दी निवारण नही किया गया तो RNC पर संगठन के द्वारा धरणा प्रदर्शन किया जाएगा उसकी पूर्ण जिम्मेदारी RNC प्रसासन की होगी  इसके साथ ही जयपुर जिला उपाध्यक्ष अंकुश बोयल ने बताया कि कई कॉलेजों में छात्रों के साथ फाइन के नाम पर आवेद वसुंली की जा रहे हैं कोई कॉलेज तो एक ही बिल्डिंग में 2-2 कॉलेजों के संचालन हो रहा हैं इन सभी समस्याओं को सुन कर RNC रजिस्ट्रार राजेन्द्र शर्मा ने अस्वासन दिया हैं कि जल्द से जल्द इन सभी समस्याओं का निवारण किया जाएगा और उन सभी कॉलेजों के खिलाप कार्रवाई की जाएगी सौरभ बड़नगर,नरेश भाटी, अजयपाल आदि छात्र मौजूद रहे
 युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, कहा- 2011 वर्ल्ड कप जीतना जिंदगी का सबसे बड़ा लम्हा

युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, कहा- 2011 वर्ल्ड कप जीतना जिंदगी का सबसे बड़ा लम्हा

 युवराज सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, कहा- 2011 वर्ल्ड कप जीतना जिंदगी का सबसे बड़ा लम्हा

अपने संन्यास का ऐलान करते युवराज सिंह।

रिपोर्टर : युवराज सिंह मेवाड़ा 

  • 2011 वर्ल्ड कप में युवराज ने 90.50 के औसत से 362 रन बनाए और 15 विकेट लिए थे

  • युवराज ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे

मुंबई. भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। युवराज ने 2011 के वर्ल्ड कप में 9 मैच में 90.50 के औसत से 362 रन और 15 विकेट लिए थे। वे उस वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए थे। 

2011 वर्ल्ड कप के दौरान युवराज कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। हालांकि, उन्होंने किसी को इस बात का पता नहीं चलने दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल से पहले डॉक्टरों ने उनको नहीं खेलने की सलाह दी थी, लेकिन वे न सिर्फ मैदान में उतरे, बल्कि भारत की जीत के हीरो भी रहे। उन्होंने उस मैच में 57 रन की पारी खेली थी।
युवराज के नाम 17 अंतरराष्ट्रीय शतक
युवराज ने 40 टेस्ट की 62 पारियों में 33.92 के औसत से 1900 रन बनाए हैं। इसमें 3 शतक और 11 अर्धशतक भी हैं। उन्होंने 304 वनडे की 278 पारियों में 36.55 के औसत से 8701 रन बनाए। उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में 14 शतक और 52 अर्धशतक लगाए हैं। युवराज ने 58 टी-20 इंटरनेशनल भी खेले। इसमें 28.02 के औसत से 1177 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट में 9, वनडे में 111 और टी-20 इंटरनेशनल में 28 विकेट भी लिए हैं।
वर्ल्ड कप जीतना मेरे लिए सपने की तरह था : युवराज
संन्यास का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं बचपन से ही अपने पिता के नक्शेकदम पर चला और देश के लिए खेलने के उनके सपने का पीछा किया। मेरे फैन्स जिन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया, मैं उनका शुक्रिया अदा नहीं कर सकता। मेरे लिए 2011 वर्ल्ड कप जीतना, मैन ऑफ द सीरीज मिलना सपने की तरह था। इसके बाद मुझे कैंसर हो गया। यह आसमान से जमीन पर आने जैसा था। उस वक्त मेरा परिवार, मेरे फैन्स मेरे साथ थे।’
कभी सोचा नहीं था कि देश के लिए खेलूंगा
उन्होंने कहा, ‘एक क्रिकेटर के तौर पर सफर शुरू करते वक्त मैंने कभी नहीं सोचा था कि कभी भारत के लिए खेलूंगा। लाहौर में 2004 में मैने पहला शतक लगाया था। टी-20 वर्ल्ड कप में 6 गेंदों में 6 छक्के लगाना भी यादगार था। 2014 में टी-20 फाइनल मेरे जीवन का सबसे खराब मैच था। तब मैंने सोच लिया था कि मेरा क्रिकेट करियर खत्म हो गया है। तब मैं थोड़ा रुका और सोचा कि क्रिकेट खेलना शुरू क्यों किया था।’
 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छक्का लगाकर वापसी की
‘डेढ़ साल बाद मैंने टी-20 में वापसी की। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी ओवर में छक्का लगाया। 3 साल बाद मैंने वनडे में वापसी की। 2017 में कटक में मैंने 150 रन बनाए, जो मेरे करियर का सबसे बड़ा वनडे स्कोर है। मैंने हमेशा खुद पर भरोसा रखा। कोई मायने नहीं रखता कि दुनिया क्या कहती है।’
 
सफलता और मौके दोनों नहीं मिल रहे थे
‘मैंने सौरव की कप्तानी में करियर शुरू किया था। सचिन, राहुल, अनिल और श्रीनाथ जैसे लीजेंड के साथ खेला। जहीर, वीरू, गौतम, भज्जी जैसे मैच विनर्स के साथ खेला।’  संन्यास के फैसले पर युवराज ने कहा, ‘सफलता भी नहीं मिल रही थी और मौके भी नहीं मिल रहे थे। 2000 में करियर शुरू हुआ था और 19 साल हो गए थे। उलझन थी कि करियर कैसे खत्म करना है। सोचा कि पिछला टी-20 जो जीते हैं, उसके साथ खत्म करता तो अच्छा होता, लेकिन सबकुछ सोचा हुआ नहीं होता। जीवन में एक वक्त आता है कि वह तय कर लेता है कि अब किधर जाना है।’
10 हजार रन बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा था
उन्होंने कहा, ‘मेरे करियर का सबसे बड़ा लम्हा 2011 वर्ल्ड कप जीतना था। जब मैंने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 84 रन बनाए थे, तब वह करियर का बड़ा मोड़ था। इसके बाद कई मैच में फेल हुआ, लेकिन बार-बार मौके मिले। मैंने कभी 10 हजार रन बनाने के बारे में नहीं सोचा था, लेकिन वर्ल्ड कप जीतना खास था। मैन ऑफ द सीरीज रहना, 10 हजार रन बनाना, इससे ज्यादा खास था वर्ल्ड कप जीतना। यह केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरी टीम का सपना था।'
संन्यास को लेकर मां और पत्नी से भी बात की
‘मैं 2 साल से संन्यास पर मां और पत्नी से बात कर रहा था। पिता ने कहा कि जब कपिल देव को वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुना गया होगा, तो उन्होंने क्या सोचा होगा, लेकिन जब तुमने वर्ल्ड कप जीता था, तब वे कितने खुश हुए होंगे। मेरे पिता को मेरे संन्यास लेने के फैसले पर कोई परेशानी नहीं हुई।’
तिरुपति क्लिनिक के तत्त्वाधान में निःशुल्क बॉडी चेकअप शिविर का आयोजन किया जा रहा है

तिरुपति क्लिनिक के तत्त्वाधान में निःशुल्क बॉडी चेकअप शिविर का आयोजन किया जा रहा है

तिरुपति क्लिनिक के तत्त्वाधान में निःशुल्क बॉडी चेकअप शिविर का आयोजन किया जा रहा है

चाकसू में SDM को दिया ज्ञापन

चाकसू में SDM को दिया ज्ञापन

चाकसू में SDM को दिया ज्ञापन



रिपोर्टर : युवराज सिंह मेवाड़ा
आज चाकसू विधानसभा में SDM साहब को क्षेत्र में हो रहे जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ जिसमे सेटेलाईट हॉस्पिटल में 2 दिन पहले हमारी क्षेत्र की महिलाओ की नसबन्दी के दौरान अंबुलेन्स में बेठा कर नीचे उतार दिया गया उनको हॉस्पिटल में फर्श पर लेटाया गया तथा टेबलों पर लेटाया गया जो आज सेटेलाइट हॉस्पिटल होने के दर्जे पर ऊंगली उठता है। SDM साहब ने उचित करवाहि का आश्वासन दिया
ज्ञापन में हेमन्त विजय विद्यायक प्रत्याशी चाकसू, दिनेश जाट (D.K. Jat), बाबूलाल देवंदा, बाबू रेहड़ा, भागचंद देवंदा, दिनेश जाट, संजय चौधरी, राजेश कोथुन, मुकेश चोपड़ा, लोकेश स्वामी, सीताराम बाड़ा, रामप्रसाद उपस्थित रहे।
रक्तदान शिविर 19 मई को

रक्तदान शिविर 19 मई को

रक्तदान शिविर 19 मई को



रिपोर्टर : युवराज सिंह मेवाड़ा


      प्रकृति हित संस्थान, सांगानेर के तत्वदान 19 मई को प्रातः 7 बजे से 1 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन बागड़ा हॉस्पिटल, सायपुरा, सांगानेर में किया जा रहा हैं। आयोजककर्ता लाल चंद्र चौधरी, विनोद बागड़ा, रजनीश खोज, कृष्ण शर्मा, दीपक यादव  बताया कि रक्तदान शिविर में फ्रीडम ब्लड बैंक की टीम के द्वारा ब्लड एकत्रित किया जाएगा  साथ ही रक्तदाताओं को भी सम्मानित किया जाएगा

      बागड़ा हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ रवि मेहता ने बताया कि जीवन में रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है इसीलिए सभी को समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए


        
लोकेश बने नर्सिंग छात्र संगठन के जयपुर जिला सचिव

लोकेश बने नर्सिंग छात्र संगठन के जयपुर जिला सचिव

लोकेश बने नर्सिंग छात्र संगठन के जयपुर जिला सचिव

रिपोर्टर : युवराज सिंह मेवाड़ा

नर्सिंग छात्र संगठन के द्वारा जयपुर कार्यकरणी का विस्तार किया जा रहा हैं जिसमे जयपुर जिला अध्यक्ष कमल मीणा के द्वारा लोकेश कुमार को जयपुर जिला सचिव मनोनीत किया गया हैं पूर्व जयपुर जिला सचिव रजनीश शर्मा ने बताया कि संगठन के द्वारा नर्सिंग छात्र-छात्राओं और नर्सिंग स्टाफ को हो रही सम्पूर्ण समस्याओं का निवारण किया जाता हैं और ये संगठन पूरे भारत देश मे कार्य कर रहा हैं इस कार्यक्रम में लोकेश बडोलिया, नरेश भाटी,अमन नंदन, हेमन्त, दर्शन, मोहमद, राहुल, नवीन, दीपक, सूरज, सुनील, अजय, पवन, मनोज, अमित, कमल आदि नर्सिंग छात्र मौजूद थे|
दुर्गा कॉलेज ऑफ नर्सिंग , झोटवाड़ा की कार्यकारणी घटित की गए

दुर्गा कॉलेज ऑफ नर्सिंग , झोटवाड़ा की कार्यकारणी घटित की गए

दुर्गा कॉलेज ऑफ नर्सिंग , झोटवाड़ा की कार्यकारणी घटित की गए 

रिपोर्टर : युवराज सिंह मेवाड़

जयपुर जिला अध्यक्ष कमल मीणा के निर्देशानुसार आज नर्सिंग छात्र संगठन (NSO) की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए  जिला महासचिव सौरभ सिंह बड़नगर ने जय दुर्गा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, झोटवाड़ा (जयपुर) से अध्यक्ष पद पर बलवंत गुर्जर को व उपाध्यक्ष पद पर केदार सैनी को नियुक्त किया, बलवंत गुर्जर ने आश्वास्त किया कि जल्द ही वे सम्पूर्ण कार्यकारिणी का गठन करेंगे, इस दौरान जयपुर जिला अध्यक्ष कमल मीणा ने बताया की जिले की सभी नर्सिंग कॉलेजों और नर्सिंग स्कूलों की कार्यकारणी घटित की जाएगी जिससे नर्सिंग छात्र-छात्राओं की हो रहे समस्याओ का निवारण करवाया जाए |
इस कार्यक्रम के दौरान नरेश भाटी  एवं कॉलेज के समस्त छात्र-छात्राएं  मौजूद थे
अंकुश बने जयपुर जिला उपाध्यक्ष

अंकुश बने जयपुर जिला उपाध्यक्ष

अंकुश बने जयपुर जिला उपाध्यक्ष


रिपोर्टर : युवराज सिंह मेवाड़ा


नर्सिंग छात्र संगठन के द्वारा जयपुर कार्यकरणी का विस्तार किया जा रहा हैं जिसमे जयपुर जिला अध्यक्ष कमल मीणा के द्वारा अंकुश बोयल को जयपुर जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया हैं जयपुर जिला सचिव रजनीश शर्मा ने बताया कि संगठन के द्वारा नर्सिंग छात्र-छात्राओं और नर्सिंग स्टाफ को हो रही सम्पूर्ण समस्याओं का निवारण किया जाता हैं और ये संगठन पूरे भारत देश मे कार्य कर रहा हैं इस कार्यक्रम में लोकेश बडोलिया, नरेश भाटी,अमन नंदन, हेमन्त, दर्शन, मोहमद, राहुल, नवीन, दीपक, सूरज, सुनील, अजय, पवन, मनोज, अमित, कमल आदि नर्सिंग छात्र मौजूद थे|
अंतरास्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया गया

अंतरास्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया गया

              अंतरास्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया गया 

 रिपोर्टर : युवराज सिंह मेवाड़ा
नर्सिंगछात्र संगठन के द्वारा जयपुर जिला कार्यालय पर अंतरास्ट्रीय नर्सेज दिवस मनाया गया जयपुर जिला अध्यक्ष कमल मीणा ने बताया कि 12 मई को नर्सिंग कि जन्मदात्री Florence Nightingale (फ्लोरेंस नाइटेंगल) का जन्मदिन नर्सेज दिवस के रूप में मनाया जाता हैं इस दिन को पूरे विश्व के नर्सिंग कर्मी केक काटा कर पूरे धूम धाम से मनाते हैं इस दिवस पर दीनबंधु ,अजयपाल, नरेश भाटी, मोहन, धर्मसिंग, रिधु, मुन्ना आदि नर्सेज मौजूद थे

सौरभ सिंह बने नर्सिंग छात्र संगठन के जयपुर जिला महासचिव

सौरभ सिंह बने नर्सिंग छात्र संगठन के जयपुर जिला महासचिव

सौरभ सिंह बने नर्सिंग छात्र संगठन के जयपुर जिला महासचिव


रिपोर्टर : युवराज सिंह मेवाड़ा 

             नर्सिंग छात्र संगठन जिला की कार्यकरणी राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष संवार जोशी के निर्देसानुसार घटित की गईं जिसमे जयपुर जिला महासचिव सौरभ सिंह बड़नगर को मनोनीत किया गया राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष देव गुर्जर ने बताया कि जयपुर जिला अध्यक्ष कमल मीणा के द्वारा जयपुर जिले की सम्पूर्ण जिला कार्यकरणी घटित की जा रहे हैं जिसमे जयपुर जिला महासचिव पद पर सौरभ सिंह को मनोनीत किया गया हैं जयपुर जिला अध्यक्ष कमल मीणा ने बताया कि आगामी दिनों में जयपुर जिले की जिला कार्यकरणी पूर्ण रूप से घटित कर दी जाएगी इस दौरान जयपुर जिला प्रभारी दीनबन्दू , लोकेश बडोलिया, अंकुश, अजय पाल, सरजीत सिंह, महेंद्र सिंह, दिलशाद मलवां, मोहित वर्मा, अमर चंद रुंडला, चेतराम प्रजापत, दुर्गेश गशील, जितेश कुमावत आदि सदस्य मौजूद थे | 
सरकारी अस्पताल में बाटी जा रही  एक्सपायरीडेट दवा

सरकारी अस्पताल में बाटी जा रही एक्सपायरीडेट दवा

सरकारी अस्पताल में बाटी जा रही  एक्सपायरीडेट दवा



रिपोर्टर : युवराज सिंह मेवाड़ा 

          वर्तमान में चिकितसक को धरती का भगवान कहा जाता है वहीं उपचार की जरूरत वाले रोगियों के लिए अस्पताल राहत का केन्द्र माना जाता है। लेकिन उपखंड के सरकारी अस्पताल में लापरवाही का आलम यह है कि यहां उपचार की आस में आने वाले रोगियों को अवधिपार दवाएं वितरण कर उनकी जान से खेलने का एक रोचक मामला सामने आया है। गनीमत यह है कि पूरे मामले में अवधिपार दवा का सेवन करने वाला मरीज ने जयपुर जाकर अपना उपचार करवाया इस तरह की दवाएं दिया जाना और सरकार की ओर से स्वास्थ्य सेवाएं चुस्त-दुरुस्त होने के दावों की भी पोल खोलता है । शुक्रवार को मालपुरा के सरकारी अस्पताल में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के दवा काउंटर पर एक मरीज को अवधिपार दवा दे दी गई। शिकायतकर्ता ग्यारसीलाल वर्मा ने बताया कि वह अपने पिता मोहन लाल वर्मा को एलर्जी की शिकायत होने पर डॉक्टर को दिखाने मालपुरा के स्वास्थ्य केंद्र में ले गया था। जहां डॉक्टर ने पर्चे पर दवा लिख दी। ग्यारसीलाल ने मुख्यमंत्री दवा काउंटर से दवा लेकर अपने पिता मोहन वर्मा को घर जाकर दवा दी। बाद में जब उस पर एक्सपायरी डेट देखी तो पता चला कि दवा एक्सपायर हो चुकी थी। अस्पताल में कर्मचारियों की लापरवाही मरीजों की जान पर आए दिन भारी पड़ रही है। वैसे ही सरकारी दवाओं से मरीजों को उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं मिल रहा है, उस पर एक्सपायरी दवाएं देकर मरीजों की जान से खिलवाड़ की जा रहा है।


            मालपुरा अस्पताल के प्रभारी अमित सक्सैना ने बताया कि इस पूरी घटना की जांच करवाई जाएगी यदि कोई दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 63 साल की उम्र में निधन

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 63 साल की उम्र में निधन

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 63 साल की उम्र में निधन


रिपोर्टर : युवराज सिंह मेवाड़ा 

  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर दी जानकारी
  • पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे मनोहर पर्रिकर
  • गोवा के डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो ने शनिवार को कहा था- हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं, लेकिन बचने की उम्मीद कम

पणजी. गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर (63) का रविवार शाम को निधन हो गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके निधन की जानकारी देते हुए ट्वीट किया। सोमवार 11 बजे केंद्रीय  कैबिनेट उन्हें श्रद्धांजलि देगी।
ds info and privacy
इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया था कि पर्रिकर की हालत बेहद खराब है। डॉक्टर उन्हें बचाने की कोशिश में जुटे हैं। पर्रिकर पैंक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे। पिछले साल से उनका गोवा, मुंबई, अमेरिका और दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था।

बचने की उम्मीद कम: डिप्टी स्पीक
पर्रिकर के स्वास्थ्य को लेकर शनिवार को गोवा प्रदेश अध्यक्ष विनय तेंदुलकर की अध्यक्षता में भाजपा विधायकों और पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई। डिप्टी स्पीकर माइकल लोबो ने कहा कि बैठक में किसी ने भी लीडरशिप में बदलाव की मांग नहीं की। हम पर्रिकर के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, लेकिन उनके बचने की उम्मीद बेहद कम है, क्योंकि वे बेहद बीमार चल रहे हैं। अगर कुछ होता है तो लीडरशिप में जो भी बदलाव होगा, वह भाजपा से होगा।

'डॉक्टरों को रिकवरी नहीं नजर आ रही'
लोबो ने यह भी बताया था कि पर्रिकर शुक्रवार रात बेहद बीमार हो गए थे, ऐसे में भाजपा ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई थी। डॉक्टरों को पर्रिकर की हालत में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है और वे रिकवरी नहीं कर पा रहे। तीन विधानसभाओं में होने वाले उप-चुनाव नजदीक हैं और इनके लिए उम्मीदवारों का चयन भी किया जाना था।



चिकित्सीय उपकरणों में दिखाई दिए थे
मुख्यमंत्री पर्रिकर ने इस बार के बजट सत्र में हिस्सा लिया और 30 जनवरी को बजट पेश किया था। इसके अगले दिन वे इलाज के लिए दिल्ली एम्स चले गए और 5 फरवरी को गोवा लौट आए थे। पर्रिकर को पिछले कुछ समय में जब भी देखा गया, वह चिकित्सीय उपकरणों से लैस दिखाई दिए। नासोगेस्ट्रिक ट्यूब उनके चेहरे पर लगी हुई थी।
 शहर में कब है वोटिंग, देखें सभी 543 सीटों की लिस्ट

शहर में कब है वोटिंग, देखें सभी 543 सीटों की लिस्ट

 शहर में कब है वोटिंग, देखें सभी 543 सीटों की लिस्ट


रिपोर्टर : युवराज सिंह मेवाड़ा 

  • मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में 19 मई को आखिरी चरण में वोटिंग
  • राहुल की सीट अमेठी और सोनिया की सीट रायबरेली में 6 मई को मतदान
  • हरियाणा, गुजरात जैसे 22 राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग

 तारीखों का ऐलान हो गया है। 22 राज्यों में एक ही चरण में वोटिंग होगी। वहीं, राजस्थान में दो, मध्यप्रदेश में चार और छत्तीसगढ़ में तीन चरण में मतदान होगा। उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में सभी सात चरणों में वोटिंग होगी।
इन 22 राज्यों में एक ही फेज में वोटिंग होगी
राज्यवोटिंगसीटें
आंध्र प्रदेश11 अप्रैल25
अरुणाचल प्रदेश11 अप्रैल2
दिल्ली12 मई7
गोवा23 अप्रैल2
गुजरात23अप्रैल26
हरियाणा12 मई10
हिमाचल19 मई4
केरल23 अप्रैल20
मेघालय11 अप्रैल2
मिजोरम11 अप्रैल1
नगालैंड11 अप्रैल1
पंजाब19 मई13
सिक्किम11 अप्रैल1
तमिलनाडु18 अप्रैल39
तेलंगाना11 अप्रैल17
उत्तराखंंड11 अप्रैल5
अंडमाण-निकोबार11 अप्रैल1
चंडीगढ़19 मई1
दादरा-नगर हेवली23 अप्रैल1
दमन-दीव23 अप्रैल1
लक्षद्वीप11 अप्रैल1
पुड्डुचेरी18 अप्रैल1
राजस्थान में दो चरण में 25 सीटों पर मतदान
29 अप्रैल : टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां
6 मई : गंगानगर, बीकानेर, चुरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली धौलपुर, दौसा, नागौर

मध्यप्रदेश में चार चरण में 29 सीटों पर मतदान
29 अप्रैल : सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा
6 मई : टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल
12 मई : मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़
19 मई : देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा

छत्तीसगढ़ में तीन चरण में 11 सीटों पर मतदान
11 अप्रैल : बस्तर
18 अप्रैल : राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर
23 अप्रैल : सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चंपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर

बिहार में सभी सात चरणों में 40 सीटों पर मतदान
11 अप्रैल : औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई
18 अप्रैल : किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका
23 अप्रैल : झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया
29 अप्रैल : दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर
6 मई : सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारन, हाजीपुर
12 मई : वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, महाराजगंज
19 मई : नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट, जहानाबाद

उत्तर प्रदेश में सात चरण में 80 सीटों पर मतदान
11 अप्रैल : सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर
18 अप्रैल : नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फतेहपुर सीकरी
23 अप्रैल : मुरादाबाद, रामपुर, संभल, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला, बरेली, पीलीभीत
29 अप्रैल : शाहजहांपुर, खेड़ी़, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कनौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर
6 मई : फिरोजाबाद, धौरहरा, सीतापुर, माेहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, बहराइच, कैसरगंज, गोंडा
12 मई : सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, भदोही
19 मई : महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सालेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज

झारखंड में चार चरण में 14 सीटों पर मतदान
29 अप्रैल : चतरा, लोहारदगा, पलामू
6 मई : कोडरमा, रांची, खूंटी, हजारीबाग
12 मई : गिरीडीह, धनबाद, जमशेदपुर, सिंहभूम
19 मई : राजमहल, दुमका, गोड्डा

महाराष्ट्र में चार चरण में 48 सीटों पर मतदान
11 अप्रैल : वर्धा, रामटेक, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, यवतमाल-वाशिम
18 अप्रैल : बुलढाना, अकोला, अमरावती, हिंगोली, नांदेड़, परभणी, बीड, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर
23 अप्रैल : जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, रायगढ़, पुणे, बारामती, अहमदनगर, मढ़ा, सांगली, सातारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हटकानांगले
29 अप्रैल : नंदूरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मावल, शिरूर, शिर्डी

असम में तीन चरण में 14 सीटों पर मतदान
11 अप्रैल : तेजपुर, कलियाबोर, जोरहट, डिब्रूगढ़, लखीमपुर 
18 अप्रैल : करीमगंज, सिलचर, ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट, मंगलदोई और नौगांव
23 अप्रैल : धुबड़ी, कोकराझार, बारपेटा, गुवाहाटी

जम्मू-कश्मीर में पांच चरण में 6 सीटों पर मतदान
11 अप्रैल : बारामूला, जम्मू
18 अप्रैल : श्रीनगर, उधमपुर
23 अप्रैल : अनंतनाग (सिर्फ अनंतनाग जिले में वोटिंग)
29 अप्रैल : अनंतनाग (सिर्फ कुलगाम जिले में वोटिंग)
6 मई : लद्दाख, अनंतनाग (सिर्फ शोपियां जिले में वोटिंग)

कर्नाटक में दो चरण में 28 सीटों पर मतदान
18 अप्रैल : उदुपी-चिकमगलूर, हासन, दक्षिण कन्नड़, चित्रदुर्गा, तुमकुर, मांड्या, मैसूर, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलुरु उत्तर, बेंगलुरु मध्य, बेंगलुरु दक्षिण, चिक्काबल्लापुर, कोलार
23 अप्रैल : चिक्कोडी, बेलगांव, बगलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़ा, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, शिमोगा

ओडिशा में चार चरण में 21 सीटों पर मतदान
11 अप्रैल : कालाहांडी, नबरंगपुर, बेरहामपुर, कोरापुट
18 अप्रैल : बरगढ़, सुंदरगढ़, बोलांगीर, कंधमाल, अस्का
23 अप्रैल : संबलपुर, क्योंझर, ढेंकानाल, कटक, पुरी, भुवनेश्वर
29 अप्रैल : मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर

मणिपुर में दो चरण में 2 सीटों पर मतदान
11 अप्रैल : बाहरी मणिपुर
18 अप्रैल : आंतरिक मणिपुर

त्रिपुरा में दो चरण में 2 सीटों पर मतदान
11 अप्रैल : त्रिपुरा पश्चिम
18 अप्रैल : त्रिपुरा पूर्व

बंगाल में सात चरण में 42 सीटों पर मतदान
11 अप्रैल : कूच बिहार, अलीपुरदुआर
18 अप्रैल : जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, रायगंज
23 अप्रैल : बालुरघाट, मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर, मुर्शिदाबाद
29 अप्रैल : बेहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पूर्व, बर्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बीरभूम
6 मई : बंगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग
12 मई : तामलुक, कांति, घाटल, झारग्राम, मेदिनीपुर, पूर्णिया, बांकुरा, विष्णुपुर,
19 मई : दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जाधवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर
लोकसभा चुनाव की तारिको  का ऐलान

लोकसभा चुनाव की तारिको का ऐलान


5 साल में 8.4 करोड़ नए वोटर जुड़े; 11 अप्रैल से 19 मई के बीच 7 चरणों में लोकसभा चुनाव, नतीजे 23 मई को 



रिपोर्टर : युवराज सिंह मेवाड़ा 
  • आयोग ने बताया- लोकसभा चुनाव में इस बार कुल 90 करोड़ मतदाता, इनमें 18-19 साल के 1.5 करोड़ नए मतदाता
  • पिछली बार 9 लाख मतदान केंद्र थे, इस बार 10 लाख पोलिंग बूथ 
  • 2014 में 7 अप्रैल से 12 मई के बीच मतदान हुआ था, 16 मई को नतीजे आए थे

लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को वोटिंग होगी। 23 मई को नतीजे आएंगे। तीन जून तक नई लोकसभा का गठन हो जाएगा। 

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव में कुल 90 करोड़ वोटर होंगे। इनमें 8.4 करोड़ नए मतदाता शामिल हैं। कुल वोटर में से 99.3 के पास वोटर आईडी है। 1.5 करोड़ वोटर 18-19 साल की उम्र के हैं। लोकसभा चुनाव के लिए आज से देशभर में आचार संहिता लागू हो गई है।
चुनाव आयुक्त ने बताया, पिछली बार 9 लाख मतदान केंद्र थे, इस बार 10 लाख पोलिंग बूथ होंगे। लोकसभा चुनाव के लिए हेल्पलाइन नंबर-1950 होगा। सभी चुनाव अधिकारियों की गाड़ी में जीपीएस होगा। मोबाइल पर ऐप के जरिए भी आयोग को आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी दी जा सकती है और 100 मिनट के भीतर हमारे अधिकारी को इस पर एक्शन लेना ही होगा। शिकायतकर्ता की निजता का ख्याल रखा जाएगा।
अरोड़ा ने बताया, अगर प्रत्याशी अगर फॉर्म 26 में सभी जानकारियां नहीं भरता तो उसका नामांकन रद्द हो जाएगा। साथ ही बिना पैनकार्ड वाले उम्मीदवारों का नामांकन रद्द होगा।
किन राज्यों में कितने चरण में होगी वोटिंग?
  • एक चरण में: आंध्र, अरुणाचल, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल, केरल, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, सिक्किम, तेलंगाना, तमिलनाडु, उत्तराखंड, अंडमान-निकोबार, दादरा नगर हवेली, दमन एंड दीव, लक्षद्वीप, दिल्ली, पुडुचेरी, चंडीगढ़।
  • दो चरण में : कर्नाटक, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा।
  • तीन चरण में : असम, छत्तीसगढ़।
  • चार चरण में : झारखंड, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा।
  • पांच चरण में : जम्मू-कश्मीर
  • सात चरण में : बिहार, उत्तर प्रदेश, प. बंगाल।
जम्मू-कश्मीर में अभी विधानसभा चुनाव नहीं- आयुक्त
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के साथ चार राज्यों आंध्र, ओडिशा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे। जम्मू-कश्मीर में अभी विधानसभा चुनाव नहीं होंगे। वहां, 3 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। उनकी रिपोर्ट के बाद तारीखों का ऐलान किया जाएगा।
छह बड़े चेहरे 


नरेंद्र मोदी : भाजपा ने 2013 में माेदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था, तब से लोकसभा चुनाव समेत 32 चुनाव हो चुके हैं। हर चुनाव में मोदी ही भाजपा के लिए प्रचार का प्रमुख चेहरा रहे हैं। 

अमित शाह : पिछले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के प्रभारी रहे अमित शाह ने राज्य में एनडीए को 80 में से 73 सीटें दिलवाई थीं। जुलाई 2014 में उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। शाह के अध्यक्ष बनने के बाद अब तक 27 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए। इनमें से 14 चुनावों में भाजपा को जीत और 13 में हार मिली। 
राहुल गांधी : दिसंबर 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी को 2018 के आखिर में कामयाबी मिली जब मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया। 20 साल में यह पहला मौका है, जब लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी कांग्रेस का नेतृत्व नहीं करेंगी। राहुल के नेतृत्व में पार्टी का यह पहला लोकसभा चुनाव होगा।
प्रियंका गांधी : राहुल गांधी ने प्रियंका को इसी साल 23 जनवरी को कांग्रेस महासचिव बनाया और पूर्वी उत्तर प्रदेश की 41 लाेकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी। नेहरू-गांधी परिवार से कांग्रेस में यह 11वीं एंट्री है। इससे पहले प्रियंका सिर्फ अमेठी-रायबरेली में ही प्रचार करती थीं। 
ममता बनर्जी : मोदी विरोधी महागठबंधन को आकार देने की कोशिशों में ममता बनर्जी सबसे प्रमुख चेहरा हैं। 2014 में मोदी लहर के बावजूद बंगाल में ममता की तृणमूल कांग्रेस ने 42 में से 34 सीटें जीती थीं। ममता ने हाल ही में कोलकाता में विपक्ष की बड़ी रैली की थी। इसमें 15 से ज्यादा दलों के नेता शामिल हुए थे। हालांकि, ममता बंगाल में कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार कर चुकी हैं।
मायावती-अखिलेश : 2014 के लोकसभा चुनाव में सपा सिर्फ 5 सीटों पर जीत पाई थी। वहीं, बसपा का खाता भी नहीं खुला था। लेकिन दोनों पार्टियों का उत्तर प्रदेश में वोट शेयर 20% के आसपास था। 25 साल बाद दोनों दल भाजपा को रोकने के लिए साथ आए हैं। 2014 में भाजपा का उत्तर प्रदेश में वोट शेयर 43% था। ऐसे में मायावती-अखिलेश का साथ आना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।
                

इन 4 राज्यों के नतीजे चौंका सकते हैं



आंध्र प्रदेश : पिछली बार तेदेपा ने यहां भाजपा के साथ गठबंधन किया था। दोनों दलों ने राज्य की 25 में से 17 सीटें जीती थीं। तेदेपा अब एनडीए से बाहर हो चुकी है। वहीं, जगनमोहन रेड्डी पिछले पांच साल से राज्य में लगातार यात्राएं कर राज्य में अपनी पार्टी वाईएसआरसीपी की पकड़ मजबूत करने की कोशिश में हैं। 


केरल : सबरीमाला मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला राज्य में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। कोर्ट के आदेशानुसार सत्ताधारी वाम दल हर उम्र की महिला को सबरीमाला मंदिर में प्रवेश देने के पक्ष में था, वहीं भाजपा-कांग्रेस ने फैसले का खुलकर विरोध किया था। राज्य में बड़े स्तर पर विरोध-प्रदर्शन भी हुए। ऐसे में माना जा रहा है कि 20 लोकसभा सीटों वाले इस राज्य में भाजपा पहली बार मुकाबले में दिख रही है। 
तमिलनाडु : राज्य की राजनीति के दो सबसे बड़े चेहरों एम करुणानिधि और जे. जयललिता के निधन के बाद यह पहला लोकसभा चुनाव है। द्रमुक ने इस बार कांग्रेस और अन्नाद्रमुक ने भाजपा-पीएमके के साथ गठबंधन किया है। पिछली बार राज्य की 39 में से 37 लोकसभा सीटें जीतने वाली अन्नाद्रमुक इस बार सिर्फ 27 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, द्रमुक ने भी 9 सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी हैं।
ओडिशा : 2014 लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के बावजूद यहां भाजपा सिर्फ एक सीट जीत पाई थी। तीन बार से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजद ने 21 में से 20 सीटें जीती थीं। मोदी ने यहां दिसंबर और जनवरी में कई दौरे किए हैं। 
पांच बड़े मुद्दे 
  1. राष्ट्रवाद : पुलवामा हमले के बाद भाजपा ने राष्ट्रवाद को मुख्य मुद्दा बनाया है।
  2. पाकिस्तान : वायुसेना ने पुलवामा हमले के बाद पाक में आतंकी शिविर पर हमला किया। इस हमले के सबूतों को लेकर भाजपा और विपक्ष आमने-सामने हैं।
  3. राफेल : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि राफेल डील में मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार किया है। वहीं, सरकार राफेल को देश की जरूरत बता रही है।
  4. किसान : केंद्र सरकार ने अंतरिम बजट में छोटे किसानों के खाते में हर साल 6000 रुपए ट्रांसफर करने का ऐलान किया था। मोदी अपनी रैलियों में इसे क्रांतिकारी कदम बता रहे हैं। वहीं, कांग्रेस मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में किसानों की कर्ज माफी का मॉडल देशभर में लागू करने का वादा कर रही है।
  5. राम मंदिर : भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस के अड़ंगों की वजह से अयोध्या विवाद पर जल्द फैसला नहीं आ पा रहा। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सिर्फ चुनाव के समय यह मुद्दा उठाती है।
2014 में 5 राज्यों में विधानसभा की स्थिति
आंध्रप्रदेश (तेलंगाना समेत)
पार्टी                                        सीटें                             
तेदेपा102
वाईएसआर कांग्रेस67
भाजपा4
एनपीटी1
निर्दलीय1
कुल175
जम्मू-कश्मीर
पार्टी                                                       सीटें                          
पीडीपी28
भाजपा25
नेशनल कॉन्फ्रेंस15
कांग्रेस12
अन्य7
कुल87


सिक्किम

पार्टी                                                       सीटें                         
एसडीएफ                      22         
एसकेएम10
कुल32


अरुणाचल प्रदेश

पार्टी                                                  सीटें                             
कांग्रेस42
भाजपा11
पीपीए5
निर्दलीय2
कुल60


ओडिशा

पार्टी                                                   सीटें                            
बीजद117
कांग्रेस16
भाजपा10
एसकेडी1
अन्य3
कुल147